हापुड़ में 76 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले:8 महिला SI को भी मिली नई तैनाती

Nov 28, 2026 - 07:15
0
हापुड़ में 76 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले:8 महिला SI को भी मिली नई तैनाती
हापुड़ में पुलिस विभाग में शुक्रवार रात बड़ा फेरबदल किया गया। एसपी मधुबन कुमार सिंह ने जिले के 76 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इनमें 8 महिला एसआई भी शामिल हैं। तबादला सूची में कई चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में अन्य थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदलने की भी चर्चा है। गढ़ गेट से बस अड्डा चौकी भेजे गए चेतन चौहान एसपी ने हापुड़ नगर की गढ़ गेट चौकी के प्रभारी चेतन चौहान को पिलखुवा थाने की बस अड्डा चौकी का प्रभारी बनाया है। बाबूगढ़ थाने की मुदाफरा चौकी के प्रभारी रोहित कुमार को सिंभावली थाने की वैट चौकी भेजा गया है। पिलखुवा की बस अड्डा चौकी के प्रभारी राहुल कुमार को बहादुरगढ़ कस्बा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। सिखैड़ा चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह को देहात थाने की दिनेश विद्यापीठ चौकी भेजा गया है। कई चौकी प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी बहादुरगढ़ थाने में तैनात अखिलेश कुमार को हापुड़ नगर थाने की केशवनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग थानों में तैनात 63 अन्य उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है। आठ महिला उपनिरीक्षकों के भी तबादले महिला उपनिरीक्षक रेखा को हापुड़ नगर से पिलखुवा, रागिनी को धौलाना और सोनी यादव को हाफिजपुर थाने भेजा गया है। देहात थाने में तैनात मनीषा चाहर को सिंभावली और अंजली को पिलखुवा भेजा गया है। डोली, पीयूषी और रंजना को भी नई तैनाती कपूरपुर थाने में तैनात डोली यादव को देहात थाना, हाफिजपुर थाने में तैनात पीयूषी सिंह को भी देहात थाना भेजा गया है। वहीं, महिला थाने में तैनात रंजना शर्मा को कपूरपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 76 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें आठ महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User