वैभव सूर्यवंशी पर बोले इंग्लिश क्रिकेटर डेविड मलान:बल्लेबाज के तौर पर उसकी कोई सीमा नहीं, मैदान के बाहर की शोहरत संभालनी होगी
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज डेविड मलान ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वैभव के लिए कोई सीमा तय नहीं की जा सकती। वह जितना चाहें, उतना बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि मलान ने कहा कि सूर्यवंशी को उन्हें मिल रही शोहरत संभालनी होगी। उन्होंने कहा- ‘इतनी कम उम्र में स्टार बनने के बाद मैदान के बाहर की जिंदगी संभालना बड़ी चुनौती होगी।’ वैभव ने इसी हफ्ते राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया-A के लिए लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने दोहा में UAE के खिलाफ 53 गेंद पर नाबाद 204 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 28 छक्के लगाए, जो 50 ओवर क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। मलान बोले- सूर्यवंशी के लिए आसमान ही सीमा है मलान ने कहा- ‘हमने देखा कि उन्होंने दूसरे दिन क्या किया। 50 से कुछ ज्यादा गेंदों पर 200 रन बनाए। उनके पास खेल और कौशल दोनों हैं। उन्हें बस अपनी सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाते रहना है। उनके लिए आसमान ही सीमा है।’ मलान के मुताबिक वैभव की बल्लेबाजी में कई खूबियां हैं। वह सिर्फ छक्के लगाने पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि मैदान के चारों ओर शॉट खेल सकते हैं। वह स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ रन बनाने की क्षमता रखते हैं। मलान ने कहा- शॉर्ट बॉल के खिलाफ सुधार की गुंजाइश मलान ने कहा- ‘कुछ टीमों ने असली तेज गेंदबाजी के खिलाफ उन्हें शॉर्ट बॉल डालकर परखने की कोशिश की है। यह उनके लिए सुधार का एक क्षेत्र हो सकता है। लेकिन अगर वह इसी पर बहुत ज्यादा ध्यान देंगे, तो हो सकता है कि उनके खेल की दूसरी खूबियां प्रभावित हों।’ मलान का मानना है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर वैभव समय के साथ अपनी कमजोरियों को समझेंगे और उनमें सुधार करेंगे। 2026 में वैभव ने कई उपलब्धियां हासिल की
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)