47.5 करोड़ की पार्किंग तैयार,6 महीने से उद्घाटन का इंतजार:कचहरी रोड पर रोज लग रहा जाम, अब स्मार्ट सिटी ने जारी किया टेंडर

Oct 21, 2026 - 17:19
0
47.5 करोड़ की पार्किंग तैयार,6 महीने से उद्घाटन का इंतजार:कचहरी रोड पर रोज लग रहा जाम, अब स्मार्ट सिटी ने जारी किया टेंडर
कानपुर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च करके तैयार की गई मल्टीलेवल पार्किंग 6 महीने से उद्घाटन का इंतजार कर रही है। वीआईपी रोड पर तहसील की जगह 47.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन संचालन के लिए कंपनी तय नहीं होने के कारण इसे अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। बुधवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने पार्किंग का निरीक्षण किया और जल्द संचालन शुरू कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पार्किंग के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से टेंडर जारी किया गया है। अब 28 अक्टूबर को टेंडर खोला जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन को टेंडर प्रक्रिया जारी शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 937.71 करोड़ रुपये की लागत से साल 2018 में 72 परियोजनाएं शुरू की गई थीं। इनमें मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण भी शामिल था। परियोजना का सिविल वर्क पूरा होने के बावजूद संचालन शुरू न होने से आसपास के इलाकों में पार्किंग की समस्या बनी हुई है। फिलहाल इसके संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। कुछ कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है और उनके प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जा रहा है। कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत कचहरी रोड और सिविल लाइंस क्षेत्र में बड़ी संख्या में वकील, कर्मचारी और अन्य लोग अपने वाहनों से पहुंचते हैं। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोग वीआईपी रोड और कचहरी रोड पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर जाम लगता है और राहगीरों को परेशानी होती है। मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होने के बाद इन वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होने और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। दो बेसमेंट समेत छह स्तरों पर पार्किंग मल्टीलेवल पार्किंग में दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर चार मंजिलें बनाई गई हैं। यहां 348 कार और 176 दोपहिया वाहन खड़े करने की क्षमता है। कार पार्किंग के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है। सीमित जगह में अधिक वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलने से कचहरी और सिविल लाइंस आने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। नगर आयुक्त बोले- हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना पूरी कर ली गई है। सिविल वर्क पूरा हो चुका है और अब हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। परियोजना की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस रही है। पार्किंग के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से टेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ कंपनियों ने रुचि दिखाई है, जिनके प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि जल्द से जल्द जरूरी प्रक्रिया पूरी कराकर पार्किंग का लोकार्पण किया जाए, ताकि कचहरी के आसपास पार्किंग की समस्या का समाधान हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User