गंगा किनारे दलदल में फंसा गोवंश:तीन घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला बाहर

Oct 21, 2026 - 17:03
0
गंगा किनारे दलदल में फंसा गोवंश:तीन घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला बाहर
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर बुधवार सुबह गंगा किनारे एक गोवंश दलदल में फंस गया। यह घटना दुर्वासा ऋषि आश्रम के पास हुई। गंगा स्नान करने पहुंचे लोगों ने गोवंश को फंसा देखा तो उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से सुबह 11 बजे उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुबह 6 बजे दलदल में फंसा दिखा गोवंश जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे अरुण द्विवेदी ने गंगा तट पर दलदल में फंसे गोवंश को देखा। उन्होंने घाट पर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद करीब साढ़े 6 बजे लोग जुटने लगे और सुबह 7 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गोवंश गहरे दलदल में फंसा था, इसलिए वह खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था। रस्सियों से निकालने का किया प्रयास मौके पर मौजूद विक्की ठाकुर, दीपक गुप्ता, उदय सिंह, अतुल पांडेय, सागर गिरी, कलेक्टर सिंह, आनंद मोहन मिश्रा, विनीत सिंह, आचार्य दीपक नारायण और प्रमोद द्विवेदी भोले समेत अन्य लोगों ने रस्सियों की मदद से गोवंश को बाहर निकालने का प्रयास किया। जेसीबी की मदद से निकाला बाहर हिंदू महासभा के गौ रक्षा प्रकोष्ठ से सचिन शर्मा, संतोष मिश्रा और रोहित समेत अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया। काफी प्रयास के बाद भी गोवंश दलदल से बाहर नहीं निकल सका। इसके बाद जेसीबी मंगवाई गई। उसकी मदद से सुबह करीब 11 बजे गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ठंड से कांपने लगा था गोवंश लंबे समय तक ठंडे पानी और दलदल में फंसे रहने के कारण गोवंश बाहर निकलने के बाद ठंड से कांपने लगा। लोगों ने उसे धूप में खड़ा किया और उसकी देखभाल करते हुए उपचार का प्रयास किया। स्थानीय लोगों और गौ रक्षा प्रकोष्ठ के सदस्यों की तत्परता से गोवंश को बचाया जा सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User