यूपी में MLC चुनाव से पहले भाजपा में बगावत:देवेंद्र सिंह बोले- शिक्षकों को अफसर धमका रहे; यह बर्दाश्त नहीं, 23 को अपना नेता चुनें
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि यूपी में शिक्षकों को धमकाकर वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक वित्तविहीन स्कूलों के प्रबंधकों को मान्यता खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, मऊ में डीआईओएस और अल्पसंख्यक अधिकारी स्कूलों व मदरसों में जाकर शिक्षकों को धमका रहे हैं। बलिया में भी इसी तरह का पत्र जारी किए जाने का आरोप है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)