हाथरस के 18 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर:विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच अलीगढ़, एटा और कासगंज भेजे गए
विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच हाथरस में तैनात 18 पुलिस इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची के मुताबिक हाथरस में तैनात 18 पुलिस इंस्पेक्टरों में से 7 इंस्पेक्टर अलीगढ़, 8 एटा और 3 कासगंज भेजे गए हैं। अलीगढ़ भेजे गए पुलिस इंस्पेक्टरों में विपिन चौधरी, मणिकान्त शर्मा, सुभाष यादव, रफी परवेज, सुनीता मिश्रा, श्याम सिंह गौतम और ललित कुमार त्यागी शामिल हैं। एटा भेजे गए पुलिस इंस्पेक्टरों में सतेंद्र सिंह राघव, आशीष कुमार सिंह, गिरीश चंद्र गौतम, संजीव कुमार त्यागी, ज्ञानेंद्र कुमार, तालिब हुसैन, विजय कुमार और मनीष चिकारा शामिल हैं। कासगंज ट्रांसफर किए गए तीन इंस्पेक्टर कासगंज भेजे गए तीन इंस्पेक्टर नरेश सिंह, मनोज कुमार और शिव कुमार शर्मा हैं। इन सभी पुलिस इंस्पेक्टरों की लंबे समय से हाथरस में तैनाती थी। अब इनका गैर जनपद तबादला किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)