हाथरस में घरेलू विवाद के बाद बुजुर्ग ने की आत्महत्या:दूसरी पत्नी से लंबे समय से चल रहा था विवाद, बेटे ने लगाया आरोप

Nov 15, 2026 - 13:26
0
हाथरस में घरेलू विवाद के बाद बुजुर्ग ने की आत्महत्या:दूसरी पत्नी से लंबे समय से चल रहा था विवाद, बेटे ने लगाया आरोप
हाथरस में घरेलू विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार तड़के करीब पांच बजे हुई घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वेल्डिंग का काम करते थे किशन पाल घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के पुन्नेर गांव की है। मृतक की पहचान 60 साल के किशन पाल पुत्र रामसहाय के रूप में हुई है। वह वेल्डिंग का काम करते थे। उनके बेटे गोपाल ने घरेलू विवाद को आत्महत्या की वजह बताया है। दूसरी पत्नी से भी थे दो बच्चे गोपाल के मुताबिक, उनके पिता की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से दो बेटे हैं। गोपाल और उनके भाई छोटे थे, तभी उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद किशन पाल ने दूसरी शादी कर ली थी। इस शादी को करीब 25 साल हो चुके थे। दूसरी पत्नी से उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। दूसरी पत्नी से लंबे समय से चल रहा था विवाद गोपाल ने बताया कि किशन पाल और उनकी दूसरी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और झगड़े होते थे। बेटे के मुताबिक, इस वजह से उनके पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User