हाथरस में जनगणना के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे:16 से 29 नवंबर तक विभागों और लक्षित समूहों के लिए तय किए गए कार्यक्रम

Nov 12, 2026 - 12:56
0
हाथरस में जनगणना के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे:16 से 29 नवंबर तक विभागों और लक्षित समूहों के लिए तय किए गए कार्यक्रम
हाथरस में जनगणना-2027 के तहत स्वगणना अभियान को लेकर 16 से 29 नवंबर तक जागरूकता और सहभागिता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सभी विभागीय अधिकारियों और कार्यालय प्रमुखों को इसके निर्देश दिए हैं। पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को खुद स्वगणना करनी होगी। इसके बाद वे अपने विभाग के कर्मचारियों, उनके परिवारों और योजनाओं के लाभार्थियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। डीएम ने सभी विभागों को स्वगणना की स्थिति विभागवार साझा करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया और इसमें मांगी जाने वाली जानकारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्वगणना में कुल 40 सवालों के जवाब पांच श्रेणियों में देने होंगे। पहचान, परिवार और शिक्षा से जुड़े सवाल पहली श्रेणी में नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, उम्र, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति और दिव्यांगता से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। माता-पिता, पति या पत्नी का विवरण भी देना होगा। शिक्षा एवं भाषा की श्रेणी में मातृभाषा, अन्य भाषाओं का ज्ञान, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, शिक्षा की स्थिति और उच्चतम शिक्षा के विषय में सवाल होंगे। रोजगार और माइग्रेशन की जानकारी भी देनी होगी रोजगार से जुड़े सवालों में तय अवधि के दौरान किए गए काम, आर्थिक गतिविधि, उद्योग या सेवा का प्रकार, काम की भूमिका, काम की तलाश और कार्यस्थल तक जाने की जानकारी मांगी जाएगी। जन्म एवं माइग्रेशन की श्रेणी में जन्म स्थान, पिछला निवास, जगह बदलने का कारण, नए गांव या शहर में रहने की अवधि और स्थायी पते का विवरण देना होगा। बच्चों से लेकर बैंक खातों तक की जानकारी स्वगणना में जीवित बच्चों की संख्या, कुल पैदा हुए बच्चों और पिछले एक साल में जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या भी पूछी जाएगी। अन्य जानकारी में कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट नंबर शामिल हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अभियान के दौरान लोगों की सहभागिता बढ़ाने और निर्धारित निर्देशों का पालन कराने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User