आगरा में ताजमहल से अच्छी शास्त्रीपुरम क्षेत्र की हवा:दिवाली के बाद हवा में लगातार हो रहा सुधार, आज AQI 140
दिवाली के बाद आगरा की हवा धीरे-धीरे साफ हो रही है। प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 12 नवंबर को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 140 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शास्त्रीपुरम क्षेत्र की हवा सबसे साफ रही। यहां AQI 96 दर्ज हुआ, जो संतोषजनक श्रेणी में है। खास बात यह है कि शास्त्रीपुरम की हवा ताजमहल के आसपास के क्षेत्र से भी बेहतर रही। आंकड़ों के मुताबिक, 9 नवंबर को आगरा का AQI 187 था, जो 10 नवंबर को घटकर 148 हो गया। 11 नवंबर को इसमें फिर बढ़ोतरी हुई और AQI 175 पहुंच गया। हालांकि, 12 नवंबर को इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 140 पर आ गया। शहर के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी प्रदूषण के स्तर में अंतर देखने को मिला। किस क्षेत्र में कितनी साफ हवा पांच दिन में ऐसे बदला आगरा का AQI शास्त्रीपुरम की हवा सबसे बेहतर शहर के छह मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों में शास्त्रीपुरम सबसे बेहतर स्थिति में रहा। यहां AQI 96 दर्ज हुआ। इसके मुकाबले संजय प्लेस में AQI 163 रहा। यानी शहर के अलग-अलग इलाकों की हवा की गुणवत्ता में काफी अंतर है। दिवाली के बाद प्रदूषण में आई गिरावट से लोगों को राहत मिली है, हालांकि शहर के कुछ इलाकों में अब भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर पर नहीं पहुंची है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)