ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत:बदायूं में बिजनौर हाईवे पर ARTO ऑफिस के पास हादसा; मां घायल

Nov 12, 2026 - 12:56
0
ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत:बदायूं में बिजनौर हाईवे पर ARTO ऑफिस के पास हादसा; मां घायल
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गईं। हादसा बिजनौर हाईवे पर ARTO ऑफिस के पास हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी भगवान दास (42), उनकी पत्नी कमलेश और 18 वर्षीय बेटा आशीष रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भगवान दास और आशीष की मौत हो गई। कमलेश घायल हो गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User