पंजाब से बिहार ले जा रहे थे 18 गोवंश:गाजीपुर मुठभेड़ में तस्कर को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Nov 12, 2026 - 12:56
0
पंजाब से बिहार ले जा रहे थे 18 गोवंश:गाजीपुर मुठभेड़ में तस्कर को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
पंजाब से दो डीसीएम में 18 गोवंश लादकर बिहार ले जा रहे तीन तस्करों को भांवरकोल पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान एक डीसीएम को रोककर चालक को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ में दूसरे वाहन के भी पीछे आने की जानकारी मिली। पुलिस ने दूसरे डीसीएम को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा। पकड़े गए तीनों आरोपी पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। मुखबिर से सूचना मिली थी उनके कब्जे से दोनों डीसीएम, 18 गोवंश और 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब से गोवंश लादकर दो डीसीएम बिहार की ओर जा रहे हैं। इस पर भांवरकोल पुलिस ने रसूलपुर-मोहम्मदाबाद-भरौली मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद पुलिस ने एक डीसीएम को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें नौ गोवंश लदे मिले। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक अन्य डीसीएम भी पीछे आ रहा है, जिसमें नौ गोवंश और लदे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने दूसरे डीसीएम को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार लोगों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सुखदीप कुमार के बाएं पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने मौके से उसे और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह (58), पवन कुमार (30) और सुखदीप कुमार (37) के रूप में हुई है। तीनों पंजाब के लुधियाना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोवंश को पंजाब से बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User