हाथरस में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा:किला स्टेशन पर खाद्यान्न उतारने के दौरान घटना, खुले में पड़ा खाद्यान्न
हाथरस के किला रेलवे स्टेशन पर आज सुबह करीब 11 बजे मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। मालगाड़ी एफसीआई का खाद्यान्न लेकर आई थी। उस समय स्मॉल गाड़ी से खाद्यान्न उतारा जा रहा था। मालगाड़ी कल देर शाम खाद्यान्न की रैक लेकर स्टेशन पहुंची थी। आज इंजन के मालगाड़ी को आगे बढ़ाने के दौरान एक डिब्बे का पहिया पटरी से उतर गया। इसके बाद इंजन को वहां से हटाया गया। रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफसीआई के कर्मचारी और अधिकारी भी वहां पहुंचे। किला स्टेशन से सुबह दिल्ली के लिए एक पैसेंजर ट्रेन जाती है और रात में लौटती है। इसके अलावा यहां से कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं चलती। उत्तर मध्य रेलवे के इस स्टेशन पर मालगाड़ियों से सामान लाया और उतारा जाता है। एफसीआई के स्थानीय डिपो प्रभारी नीरज शर्मा ने कहा कि स्टेशन पर कई अव्यवस्थाएं हैं। वे इस बारे में रेलवे अधिकारियों को कई बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरने के बाद उन्हें बताया गया कि इसे एक घंटे में ठीक कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई है। खाद्यान्न खुले में पड़ा है और उसे उतारा नहीं जा पा रहा है। उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि एक डिब्बा पटरी से उतरा है। रेलवे कर्मचारी रेलवे ट्रैक दुरुस्त करने में लगे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)