हाथरस में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज:डीएम-एसपी ने चुनाव को लेकर दिए निर्देश, 23 अक्टूबर को वोटिंग; शराब-भांग की दुकानें बंद रहेंगी
हाथरस में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आज बुधवार को दोपहर 1:00 बजे के लगभग डीएम सत्य प्रकाश पटेल और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। डीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा। बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स, बैंगनी स्केच पेन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। मतदान की गोपनीयता और मोबाइल फोन नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए।
एसपी ने अधिकारियों को सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था जांचने के साथ ही आपस में तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्पोर्ट्स स्टेडियम से होगी। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। वोटिंग के बाद सामग्री को सुरक्षित पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी ने आयोग की अधिसूचना की जानकारी दी। शराब और भांग की दुकानें रहेगी बंद इसके अलावा, 23 अक्टूबर को मतदान के दिन जिले में शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने देशी शराब, कंपोजिट शॉप, भांग की फुटकर दुकानों, थोक अनुज्ञापनों और बार सहित सभी आबकारी अनुज्ञापनों से बिक्री बंद रखने का आदेश दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)