बागपत में जिला बदर अपराधी को घर से पकड़ा:समय सीमा खत्म होने से पहले लौटा, 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं
बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 2 बजे जिला बदर अपराधी पुष्पेंद्र उर्फ शिकारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किया गया था। जिले से बाहर रहने की अवधि पूरी होने से पहले ही उसके लौटने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।
जिले में लौटने की मिली थी सूचना
पुष्पेंद्र बागपत के ग्राम मिताली का रहने वाला है। उसके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला बदर होने के बावजूद वह जिले में लौट आया है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
मुखबिर की सूचना पर घर में दबिश
एसपी पूर्णेन्दु सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पुष्पेंद्र के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)