बुलंदशहर में अस्पताल की नर्स ने तीमारदार से हाथापाई की:निजी अस्पताल में तीमारदार से अभद्रता, मोबाइल छीनने की कोशिश

Oct 21, 2026 - 15:43
0
बुलंदशहर में अस्पताल की नर्स ने तीमारदार से हाथापाई की:निजी अस्पताल में तीमारदार से अभद्रता, मोबाइल छीनने की कोशिश
बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सोहन हॉस्पिटल में बुधवार को एक नर्स और तीमारदार के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नर्स ने तीमारदार के साथ हाथापाई की और उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में तीमारदार ने सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल पहुंचा था पति नगर क्षेत्र के साठा निवासी अनिल कुमार अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा था। उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही थी। आरोप है कि मरीज की मदद मांगने के दौरान अनिल की अस्पताल में मौजूद नर्स से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। वीडियो बनाने पर भड़की नर्स आरोप है कि तीमारदार ने अस्पताल कर्मियों के व्यवहार और लापरवाही का वीडियो बनाने की कोशिश की। इस पर नर्स ने उसके मोबाइल को छीनने का प्रयास किया। वायरल वीडियो में दोनों के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सीएमओ ने जांच के दिए निर्देश घटना के बाद तीमारदार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार से शिकायत की और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User