AMC रिकॉर्ड ने यूनिटी कॉलेज बी को 2-0 से हराया:12वें डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग का फाइनल जीता; आर. वार्टे और एस. किशोर ने किए गोल

Nov 05, 2026 - 19:38
0
AMC रिकॉर्ड ने यूनिटी कॉलेज बी को 2-0 से हराया:12वें डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग का फाइनल जीता; आर. वार्टे और एस. किशोर ने किए गोल
लामार्टिनियर बेकर्स ग्राउंड पर खेले गए 12वें डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग के फाइनल में एएमसी रिकॉर्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिटी कॉलेज बी को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की जीत में आर. वार्टे और एस. किशोर ने अहम भूमिका निभाई। मैच के 25वें मिनट में आर. वार्टे ने गोल कर एएमसी रिकॉर्ड को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद टीम ने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा। 57वें मिनट में एस. किशोर ने दूसरा गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। यूनिटी कॉलेज बी की टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी। खिलाड़ियों को मिले व्यक्तिगत पुरस्कार टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यूनिटी कॉलेज बी के कुंबर को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। एएमसी रिकॉर्ड के एस. किशोर को बेस्ट डिफेंडर और एलटी. मौना को बेस्ट मिडफील्डर का पुरस्कार मिला। एएमसी रिकॉर्ड के लारेब बेस्ट स्ट्राइकर बने, जबकि एलएमसी के पैनल को मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। एपिक स्ट्राइकर के बहादुर को टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर चुना गया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया समापन समारोह में मुख्य अतिथि एलएमसी के प्रिंसिपल गैरी डोमिनिक एवरेट और विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के संचालक क्यूयू बेली, डीएफए के सदस्य अशोक, रजाक, मोतीलाल, केएन सिंह, अनुराग, अख्तर और राकेश वर्मा के साथ अन्य लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User