हमीरपुर में दिवारी नृत्य की परंपरा का उत्सव:बेतवा स्नान के बाद मौनियों ने रखा व्रत, मोरपंख और लाठियों संग किया प्रदर्शन

Nov 09, 2026 - 17:14
0
हमीरपुर में दिवारी नृत्य की परंपरा का उत्सव:बेतवा स्नान के बाद मौनियों ने रखा व्रत, मोरपंख और लाठियों संग किया प्रदर्शन
हमीरपुर के कुरारा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को बुंदेलखंड की प्राचीन मौन चराई और दिवारी नृत्य की परंपरा निभाई गई। पारा गांव के पास स्थित मनवा बाबा के स्थान पर पारा, मलहरा, देवीगंज, जखेला और बेरी सहित कई गांवों के मौनिया एकत्रित हुए। यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद दिवारी नृत्य और लठमार दिवारी का आयोजन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं ने मोरपंख और लाठियों के साथ प्रदर्शन किया। मौन चराई की शुरुआत तड़के बेतवा नदी में स्नान के साथ हुई। युवाओं और बुजुर्गों ने नदी में स्नान करने के बाद मौन व्रत धारण किया। इसके बाद हाथों में मोरपंख और लाठियां लेकर नंगे पैर जंगल के रास्तों से होते हुए मनवा बाबा के स्थान पर पहुंचे। यहां सभी मौनियों ने एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की और पारंपरिक दिवारी नृत्य किया। मौनियों के पंडा शिव मनोहर तिवारी ने बताया कि मौन चराई की यह परंपरा लगातार 12 या 14 वर्षों तक निभाई जाती है। परंपरा पूरी होने पर वृंदावन अथवा चित्रकूट के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद मौन व्रत का पारण किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User