वृंदावन में 3 दिवसीय दीपोत्सव संपन्न:कुष्ठ रोगियों, अनाथ बच्चों और जरूरतमंदों को बांटे उपहार, दी मिठाई
मथुरा के वृंदावन में दीपावली पर्व पर श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दीपोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान परित्यक्त, निराश्रित, जरूरतमंद और कुष्ठ रोग से ग्रसित लोगों को दीपावली के उपहार देकर शुभकामनाएं दी गईं। संस्था की परंपरा ‘निराली-दिवाली’ के तहत तीन दिनों तक विभिन्न असहाय समुदायों के लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। आयोजन के अंतिम दिन चैतन्य विहार स्थित कुष्ठाश्रम में रहने वाले कुष्ठ रोगियों और नारायण अनाथाश्रम के बच्चों को उपहार दिए गए। इसके अलावा वृंदावन परिक्रमा मार्ग के जुगलघाट, नाभाकुंज, रतनछत्री और कालीदह सहित अन्य इलाकों में रहने वाले सैकड़ों लोगों को भी दीपावली उपहार वितरित किए गए। उपहारों में मिठाई सहित अन्य सामग्री दी गई। इस मौके पर ट्रस्ट संस्थापक आचार्य प्रहलादबल्लभ गोस्वामी महाराज, अमित भटनागर, मनोज बंसल, विप्रांशबल्लभ, भोलासिंह, हेमराज जायस, मुस्कान गोस्वामी, पूनम भटनागर, निवेदिता गोस्वामी और प्रवर्तिका गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)