औरेया में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत:बहन ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया, जांच में गलत निकला
औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक 22 साल की महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। सोमवार को महिला का शव गांव पहुंचने पर उसकी बहन ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने हत्या की सूचना को गलत बताया। ऑपरेशन के दौरान महिला और नवजात की मौत नगला ताल गांव के रहने वाले कुलदीप दोहरे की पत्नी रेखा देवी पति के साथ फरीदाबाद में रहती थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां प्रसव के लिए ऑपरेशन किया गया, लेकिन इस दौरान रेखा और नवजात की मौत हो गई। सोमवार को रेखा का शव गांव पहुंचा तो उसकी बहन रूबी ने डायल 112 पर फोन कर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर डायल 112 की टीम के साथ थाना प्रभारी जीतमल और उपनिरीक्षक मेवालाल गांव पहुंचे। दोनों पक्षों ने हत्या की आशंका से किया इनकार पुलिस ने ससुराल और मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ की। दोनों पक्षों ने हत्या की आशंका से इनकार करते हुए बताया कि रेखा की मौत अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई थी। दोनों पक्षों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। रेखा की शादी 24 जून 2024 को कुलदीप से हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी साक्षी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)