फतेहपुर में ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो पक्ष भिड़े:एक ने कुल्हाड़ी से किया हमला; वीडियो सामने आने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Nov 15, 2026 - 12:04
0
फतेहपुर में ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो पक्ष भिड़े:एक ने कुल्हाड़ी से किया हमला; वीडियो सामने आने के बाद जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना का वीडियो रविवार सुबह सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच खेतों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल के पानी के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ था। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर दूसरे पक्ष पर हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस घटना का वीडियो रविवार सुबह करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें दो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और कुल्हाड़ी से हमला करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अभी किसी पक्ष ने नहीं दी तहरीर बिंदकी थाना प्रभारी के मुताबिक, मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User