हरदोई में कार गड्ढे में गिरी:दंपती और 3 महीने के बच्चे की मौत, रिश्तेदार घायल
हरदोई में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जफरपुर मोड़ के पास शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे एक कार पुलिया से टकराकर पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दंपती और उनके तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। कार में सवार रिश्तेदार आदित्य कुमार घायल हुए हैं। गुड़गांव (गुरुग्राम) में काम करने वाले 35 वर्षीय रमेश कुमार दीपावली मनाने कार से गांव लौट रहे थे। उनके साथ 32 वर्षीय पत्नी नीलम, तीन माह का बच्चा और रिश्तेदार आदित्य कुमार भी थे। जफरपुर मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और गड्ढे में गिर गई। पानी में डूबने से रमेश, नीलम और बच्चे की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल और अचेत आदित्य को कन्नौज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)