धनतेरस-दीपावली पर मऊ में रूट डायवर्जन लागू:कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद, छह नवंबर से लागू

Nov 06, 2026 - 11:36
0
धनतेरस-दीपावली पर मऊ में रूट डायवर्जन लागू:कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद, छह नवंबर से लागू
मऊ में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बदली गई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। छह नवंबर से दीपावली तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। आजमगढ़ मोड़ से आने वाले सभी वाहनों को गाजीपुर तिराहा और मिर्जाहादीपुरा की ओर भेजा जाएगा। किसी भी वाहन को रोडवेज की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। छह नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक यह रोक रोडवेज बसों पर भी लागू रहेगी। अस्पताल के रास्ते भीटी की ओर भेजा भीटी से बाल निकेतन की तरफ भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। बाल निकेतन की तरफ से आने वाले वाहनों को डीसीएसके जाने से रोककर महिला अस्पताल के रास्ते भीटी की ओर भेजा जाएगा। सदर चौक की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद टीसीआई तिराहा से संस्कृत पाठशाला और सदर चौक की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को बंधा रोड और मिर्जाहादीपुरा की ओर भेजा जाएगा। ढेकुलिया घाट, मिर्जाहादीपुरा और बाल निकेतन की तरफ से आने वाले भारी वाहन किसी भी समय सदर चौक नहीं जा सकेंगे। सदर चौक से रौजा और हठ्ठी मदारी की तरफ भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। जरूरत पड़ने पर मिर्जाहादीपुरा से औरंगाबाद चौक होते हुए टीसीआई तिराहा जाने वाले वाहनों को मिर्जाहादीपुरा में ही रोक दिया जाएगा। वाहन चालकों से तय रूट डायवर्जन पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने वाहन चालकों से तय रूट डायवर्जन का पालन करने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User