धनतेरस-दीपावली पर औरैया में बदला ट्रैफिक रूट:बाजारों में बड़े वाहनों की एंट्री बंद; दिबियापुर में थाने से स्टेशन तक टेंपो भी नहीं जा सकेंगे
औरैया में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रमुख चौराहों और बाजारों में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जाम से बचने और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। औरैया शहर में सुभाष चौक, जालौन चौराहा और जेसीज चौराहा पर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे। बाजारों में बड़े वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। प्रमुख रास्तों पर पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करेंगे, ताकि भीड़ के कारण जाम न लगे। लेडीज मार्केट में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी महिलाओं की सुरक्षा और बाजार में भीड़ नियंत्रित करने के लिए लेडीज मार्केट में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी बाजार में आने-जाने वालों पर नजर रखेंगे और जरूरत के अनुसार भीड़ को नियंत्रित करेंगे। दिबियापुर में थाने से स्टेशन तक रास्ता बंद दिबियापुर में फफूंद चौराहा और नहर बाजार में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। थाने से रेलवे स्टेशन तक जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस मार्ग पर टेंपो भी नहीं जा सकेंगे। यात्रियों और राहगीरों को पैदल या निर्धारित वैकल्पिक व्यवस्था से जाना होगा। बिधूना और अछल्दा में भी बड़े वाहनों पर रोक बिधूना और अछल्दा के बाजारों और प्रमुख चौराहों पर भी यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। यहां बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रमुख रास्तों और बाजारों में लगातार निगरानी रखेगी, जिससे त्योहार पर खरीदारी करने निकले लोगों को जाम की परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)