हरदोई में राइफल की छीनाझपटी:हॉकी, डंडे और रॉड से पीटा, मामा की राइफल छीनने और रिवॉल्वर तानने का आरोप

Nov 27, 2026 - 11:01
0
हरदोई में राइफल की छीनाझपटी:हॉकी, डंडे और रॉड से पीटा, मामा की राइफल छीनने और रिवॉल्वर तानने का आरोप
हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में पीपल वाली गली के पास हुए राइफल छीनाझपटी के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवक को रोककर हॉकी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया तथा बचाव के दौरान मामा की राइफल छीन ली गई। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने और तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार की देर रात 1:02 पर आपराधिक धमकी, चोट पहुंचाना, जानबूझकर अपमान करना आदि धाराओं में तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों पर दर्ज की गई है। कोतवाली शहर क्षेत्र के बेहटा सधई निवासी आशीष प्रताप सिंह पुत्र दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 नवंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे वह आवश्यक कार्य से अपनी सफारी कार से मामा दिनेश कुमार सिंह के साथ गांव से आ रहे थे। आजाद नगर में पीपल वाली गली के पास मोड़ पर पहुंचते ही नेक्सॉन कार सवार लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे कार लगा दी। तहरीर के मुताबिक, गांव के अनुराग सिंह, शक्ति सिंह व उदय सिंह और दो अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पुरानी रंजिश को लेकर एकराय होकर हॉकी, डंडे व लोहे की रॉड से आशीष और उनकी कार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में आशीष के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। दावा है कि आशीष जान बचाकर भागे तो आरोप है कि अनुराग सिंह और शक्ति सिंह ने गाड़ी के पीछे रखी मामा की राइफल छीन ली। विरोध करने पर आरोपियों ने राइफल से मैगजीन जबरन निकाल ली और इसके बाद अनुराग सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर उन पर तान दी। राहगीरों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ सिटी अजीत सिंह ने बताया कि तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User