शादी से लौट रहे बाइक सवार की ट्रक से टक्कर,मौत:औरैया में किशनी-बिधूना मार्ग पर हादसा; अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

Nov 27, 2026 - 11:01
0
शादी से लौट रहे बाइक सवार की ट्रक से टक्कर,मौत:औरैया में किशनी-बिधूना मार्ग पर हादसा; अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
औरैया में किशनी-बिधूना मार्ग पर यादव ढाबे के पास बीती रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। देवेंद्र इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला गंगे के रहने वाले थे। वह ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के हरनागरपुर गांव में अपने मामा रामजीत की बेटी सुलेखा की शादी में शामिल होने आए थे। शादी के बाद देर रात वह बाइक से बिधूना स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक रास्ते में यादव ढाबे के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके ताऊ के बेटे सुरजीत ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल देवेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जिला अस्पताल रेफर करने पर भी नहीं बची जान सीएचसी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने देवेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User