हरदोई युवा महोत्सव:सुरमई शाम में कलाकारों ने किया प्रदर्शन,सामूहिक गीतों पर दर्शकों ने बजाईं तालियां
हरदोई में युवा महोत्सव सीजन-5 के पांचवें दिन सुरमई शाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से आए कलाकारों ने अपनी गायकी और प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ गायक मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी रहे। शाम की शुरुआत सभी कलाकारों ने सामूहिक रूप से 'हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें' गीत प्रस्तुत करके की। इसके बाद हरदोई के ट्रायो सिंगर मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी, अभिषेक द्विवेदी और अभिनव पांडेय ने 'प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है' गीत पर शानदार सामूहिक प्रस्तुति दी। इस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से आईं अंकिता सिंह ने 'कोई शहरी बाबू' गीत गाकर समां बांधा। वहीं, लखनऊ से आए एंकर एवं गायक साजिद अब्बासी ने अपनी शानदार एंकरिंग और दर्दभरे गीतों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। देर तक गीत-संगीत का दौर चलता रहा और दर्शक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)