संविधान दिवस पर लखनऊ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक निकलेगा संविधान रक्षा मार्च

Nov 23, 2026 - 14:52
0
संविधान दिवस पर लखनऊ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक निकलेगा संविधान रक्षा मार्च
संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को कांग्रेस राजधानी लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस मार्च का नेतृत्व करेंगे। मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर हजरतगंज होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा। इसके जरिए कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश देने के साथ अपनी राजनीतिक ताकत भी दिखाएगी। प्रदेश मुख्यालय में तैयारियों की समीक्षा संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की मौजूदगी में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, पूर्व सांसद पीएल पुनिया और सांसद तनुज पुनिया समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। नेताओं ने मार्च में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। संविधान दिवस पर प्रस्तावित इस मार्च को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User