इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान संपन्न:47.20 प्रतिशत वोटिंग हुई, बैलेट बॉक्स कड़ी सुरक्षा में भेजे गए
उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे समाप्त हुई। जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 47.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 17,596 मतदाता थे पंजीकृत डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में कुल 17,596 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 11,969 पुरुष और 5,627 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान के दौरान कुल 8,306 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 6,067 पुरुष और 2,239 महिलाएं शामिल रहीं। 25 प्रमुख मतदान स्थल बनाए गए मतदाताओं की सुविधा के लिए 25 प्रमुख मतदान स्थल बनाए गए थे। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज (जीटी रोड), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (आईटीआई रोड), बहुआ, हसवा, ललौली और अमोली के क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जयराम सिंह इंटर कॉलेज और तहसील कार्यालय धाता सहित अन्य केंद्र शामिल थे। सुरक्षा के बीच मतदान, बैलेट बॉक्स सील सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्स सील कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिए गए। अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मतगणना और परिणाम का इंतजार है। सपा-भाजपा के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से डॉ. मान सिंह यादव और भाजपा से अशोक सिंह राठौर चुनाव मैदान में हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)