आगरा के चार यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत:दो घायल, मुकुल की मां पूछ रही है- बेटा कहां है, अभी तक घर क्यों नहीं आया

Oct 23, 2026 - 19:57
0
आगरा के चार यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत:दो घायल, मुकुल की मां पूछ रही है- बेटा कहां है, अभी तक घर क्यों नहीं आया
आगरा के छह श्रद्धालुओं की स्विफ्ट डिजायर हादसे का शिकार हो गई। राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर कार का टायर फटने से गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई, दो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सुबह 6 बजे टायर फटा और सब खत्म हो गया आगरा के रहने वाले छह श्रद्धालु अपनी स्विफ्ट डिजायर से खाटू श्याम गए थे। बताया जा रहा है कि उनका भजन संध्या का एक यूट्यूब चैनल है, जिसका लाइव करने के लिए वे धाम पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रायसर क्षेत्र में हाईवे पर अचानक कार का टायर फट गया। ड्राइविंग कर रहे राहुल ने संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घर में नहीं पहुंची मौत की खबर, मां पूछ रही- बेटा कहां है हादसे ने चार घरों के चिराग बुझा दिए। मृतकों में अतुल वार्ष्णेय, मुकुल समेत चार हैं। मुकुल की मौत की खबर अभी तक उसकी मां को नहीं दी गई है। मां बार-बार बेटे के बारे में पूछ रही है, पर किसी की हिम्मत नहीं हो रही कि सच बताए। मुकुल दो भाइयों में बड़ा था, छोटा भाई फोटोग्राफी का काम करता है। वहीं, अतुल वार्ष्णेय घर का इकलौता कमाने वाला था। 2016 में उसकी शादी हुई थी। पत्नी सिम्मी और तीन मासूम बच्चों का अब सहारा छिन गया। तीन बच्चों की परवरिश वही करता था। पोस्टमार्टम के बाद चारों के शव आगरा लाए जा रहे हैं, दो घंटे में पार्थिव शरीर घर पहुंचेंगे। शनिवार सुबह अंतिम संस्कार होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User