तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारी:कानपुर में लड़की ड्राइव कर रही थी, टक्कर के बाद मकान के गार्डन में घुसी गाड़ी
कानपुर में शनिवार की शाम करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद थार सड़क किनारे एक मकान के बाहर बने गार्डन में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार की रफ्तार तेज थी। ड्राइवर ने स्कूटी सवार को संभलने का मौका नहीं दिया। टक्कर के बाद गाड़ी गार्डन में घुस गई। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। थार में सवार युवक मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस थार और उसमें सवार युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर हादसे की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार में दो युवतियां बैठी थीं। उनमें से एक युवती ड्राइव कर रही थी।
खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)