दयानंद कॉलेज में ‘अपना वोट जानें’ कार्यक्रम:युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना उद्देश्य
कानपुर में मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, कानपुर नगर के तत्वावधान में 5 नवंबर को दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में ‘अपना वोट जानें’ विषय पर विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विजय रत्ना तोमर रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वैष्णवी गुप्ता और केसी पांडेय उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही भी मौजूद रहीं। मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शिवम शर्मा, अथर्व, अनुकृति, स्वास्तिक, ऋषभ गुप्ता और आकांक्षा शुक्ला ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान मतदान के महत्व पर चर्चा की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)