जौनपुर में युवक को डंपर ने रौंदा, मौत:चाचा घायल, बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था
जौनपुर में बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक को लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शास्त्री ब्रिज पर मंगलवार सुबह 8:30 बजे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार सुधांशु शर्मा (28) की मौत हो गई। जबकि चाचा शरद कुमार शर्मा घायल हो गए। वाजिदपुर दक्षिणी निवासी सुधांशु, पिता रतन शर्मा, मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने चाचा शरद कुमार शर्मा के साथ बाइक से खासनपुर मोहल्ले गए थे। वे शरद की बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए थे। कार्ड बांटकर घर लौटते समय शास्त्री ब्रिज पर सामने से आ रहे डंपर की चपेट में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने ऑटो से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सुधांशु को मृत घोषित कर दिया। शरद कुमार शर्मा घायल हैं। शरद कुमार शर्मा की बेटी की शादी 21 नवंबर को होनी थी। दोनों इसी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर लाइन बाजार थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर को पकड़ लिया गया है, जबकि उसका चालक फरार है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)