अम्बेडकरनगर में 32 सरकारी नलकूप खराब, 25 हजार किसान परेशान:548 नलकूपों से हो रही 27,500 हेक्टेयर की सिंचाई, बढ़ी खेती की लागत
अंबेडकरनगर में सरकारी नलकूपों की खराबी से किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। जिले में कुल 580 सरकारी नलकूप हैं, जिनमें से 32 खराब पड़े हैं, जबकि 548 नलकूपों से सिंचाई हो रही है। इन नलकूपों से करीब 27,500 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है और लगभग 25 हजार किसान इन पर निर्भर हैं। डेढ़ साल से बंद पड़ा बड़ेपुर का नलकूप जलालपुर क्षेत्र के बड़ेपुर में राजकीय नलकूप संख्या 71 एजी करीब डेढ़ साल से बंद है। इससे आसपास के किसानों को खेतों की सिंचाई में दिक्कत हो रही है। कटघर मूसा में भी राजकीय नलकूप खराब पड़ा है। वहीं, मछली गांव में नाला टूटने से नलकूप से सिंचाई नहीं हो पा रही है। इन वजहों से किसान सरकारी सिंचाई सुविधा का पूरा लाभ नहीं ले पा रहे हैं। निजी पंपसेट से सिंचाई करने को मजबूर किसान किसानों का कहना है कि सरकारी नलकूप खेती के लिए सिंचाई का जरूरी साधन हैं। इनके खराब रहने से फसलों की जरूरत के समय पानी नहीं मिल पाता। ऐसे में उन्हें निजी पंपसेट और दूसरे साधनों से सिंचाई करानी पड़ती है, जिससे खेती की लागत बढ़ जाती है। किसानों ने खराब नलकूपों की मरम्मत और टूटे नाले को ठीक कराने की मांग की है। जिले में 32 नलकूपों के खराब होने से विभाग के रखरखाव और मरम्मत के काम पर सवाल उठ रहे हैं। खराब नलकूपों को ठीक कराने के लिए पत्राचार नलकूप विभाग के एक्सईएन पुनीत चौधरी ने बताया कि खराब नलकूपों को ठीक कराने के लिए पत्राचार किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)