झांसी में दिनदहाड़े 22 लाख की चोरी:सब्बल से तोड़े लॉकर,18.50 लाख रुपए और जेबर ले गए, छोटी बच्ची की गुल्लक भी नहीं छोड़ी

Nov 12, 2026 - 13:29
0
झांसी में दिनदहाड़े 22 लाख की चोरी:सब्बल से तोड़े लॉकर,18.50 लाख रुपए और जेबर ले गए, छोटी बच्ची की गुल्लक भी नहीं छोड़ी
छनियापुरा निवासी मोहम्मद राकिब बेकरी का काम करते हैं। 10 नवंबर को दीपावली की छुट्टी होने के चलते वह अपनी पत्नी रुखसार बेगम और बेटी के साथ प्रयागराज स्थित अपने घर चले गए थे। घर की रखवाली के लिए उनके बड़े भाई साकिब को छोड़ा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को साकेब करीब तीन किलोमीटर दूर रहने वाली अपनी बहन के घर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने पहले घर का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद अलमारी के लॉक तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवर चोरी कर लिए। दूसरी अलमारी में रखे बेकरी की तीन दिन की बिक्री के 25 हजार रुपये भी चोर समेट ले गए। जिस अलमारी में नकदी और जेवर रखे थे, उसी में बेटी की गुल्लक भी रखी हुई थी। चोर उसे भी उठा ले गए। राकिब की पत्नी रुखसार बेगम ने बताया कि परिवार मकान खरीदने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए 18 लाख 35 हजार रुपये घर में जमा करके रखे थे। अलमारी के लॉकर में उनके सोने-चांदी के जेवर भी रखे थे। चोरी की जानकारी मिलने के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User