लखनऊ में तीर्थंकर जन्म कल्याणक उत्सव:डालीगंज के जैन बाग में 1008 कलशों से अभिषेक; पांच दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव जारी
लखनऊ के डालीगंज स्थित जैन बाग में गुरुवार को तीर्थंकर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव में तीर्थंकर बालक के जन्म पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। अयोध्या नगरी में बधाइयां गूंजीं और श्रद्धालुओं ने नृत्य-संगीत के बीच जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान 1008 कलशों से अभिषेक किया गया। पांच दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव आचार्य 108 सुबल सागर महाराज के ससंघ मंगल सानिध्य में आयोजित हो रहा है। सन्मति रत्न, सिद्धचक्र आराधक और प्रज्ञा श्रमण की उपस्थिति में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। ऐरावत हाथी पर निकली तीर्थंकर बालक की शोभायात्रा जन्म कल्याणक पर सुबह 7 बजे जिनाभिषेक और नित्य आराधना के साथ कार्यक्रम शुरू हुए। इसके बाद अयोध्या नगरी में तीर्थंकर बालक के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गईं। सौधर्म इंद्र सभा और उनके नगरी आगमन का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद तीर्थंकर बालक को ऐरावत हाथी पर बैठाकर पांडुक वन ले जाया गया। यहां 1008 कलशों से अभिषेक और जन्म कल्याणक पूजन हुआ। धार्मिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महाआरती और शास्त्र सभा का आयोजन महोत्सव में आचार्य सुबल सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को दिव्य देशना दी। शाम 7 बजे महाआरती और शास्त्र सभा आयोजित की जाएगी। रात 7:30 बजे बाल क्रीड़ा, तीर्थंकर बालक का पालन और अन्य धार्मिक प्रसंगों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। मीडिया प्रभारी पार्श्व कुमार जैन ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों ने धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)