कुशीनगर में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ:त्रिवेणी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद, विधायकों ने की शुरुआत
कुशीनगर में रामकोला स्थित त्रिवेणी चीनी मिल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज के गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ हुआ। सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विनय प्रकाश गोंड, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा ने गन्ना फीडिंग टेबल पर गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की। इससे पहले मिल कर्मचारियों ने गन्ना फीडिंग टेबल को फूल-मालाओं से सजाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की है। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। फूल बदन कुशवाहा ने भी इसे किसानों के हित में लिया गया निर्णय बताया। मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने किसानों को नए पेराई सत्र की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अम्बरीष राव, मानवेंद्र राय, दीपलाल भारती, दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, राधेश्याम दीक्षित, सत्यपाल गोविंद राव सहित किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)