खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में मारपीट:औरैया में लाठी-डंडे से हमला, ट्रैक्टर में तोड़फोड़, कई लोग घायल
गुरुवार मो थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम मनकोड़ा में खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और ईंट-पत्थरों से हमला कर कई लोगों को घायल किया गया। मारपीट में ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा। घटना का वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना फफूंद पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्राम भनकोड़ा निवासी सोबरन सिंह पुत्र ललई ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि उनका बेटा शिववीर सिंह ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में अवनीश, अनिल और उनके परिवार की महिलाएं घर के सामने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ मौजूद थीं। ट्रैक्टर उनके दरवाजे के सामने पहुंचा तो उन्होंने हमला कर दिया। सोबरन सिंह के मुताबिक, घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)