कृषि विभाग के ऑफिस में चपरासी की लाश मिली:फर्रुखाबाद में सफाई कर्मचारी ने देखा, बदबू आने पर पता चला
फर्रुखाबाद के लकूला स्थित कृषि विभाग के दफ्तर में गुरुवार सुबह चपरासी का होशियार सिंह का शव मिला। शव दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका है। सफाई कर्मचारी ने दफ्तर में बदबू आने पर अधिकारियों को सूचना दी। 42 वर्षीय होशियार सिंह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राजा नगला गांव के रहने वाले थे। वे कृषि विभाग में चपरासी के पद पर तैनात थे और रात में दफ्तर में ड्यूटी करते थे। दीपावली के चलते भी उनकी रात की ड्यूटी लगाई गई थी। दो तस्वीरें देखिए सूचना मिलने पर कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने भी वहां पहुंचकर जांच की। परिजनों को सूचना दी गई और उनके आने का इंतजार किया जा रहा था। शव जिस जगह मिला, उसके बाहर चैनल लगा था और उसमें अंदर से ताला बंद था। सीओ सिटी अभय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया कि होशियार सिंह की रात में दफ्तर में ड्यूटी थी। गुरुवार सुबह दफ्तर खोलने पहुंचे कर्मचारियों को अंदर से ताला बंद मिला और बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मृतक के परिवार के लोगों का आने का इंतजार किया जा रहा है। मुख्य दरवाजे का तोड़ा गया ताला बताया गया कि सफाई कर्मचारी वहां साफ सफाई के लिए पहुंचा तो मुख्य दरवाजे में अंदर से ताला लगा हुआ था। सफाई कर्मचारियों ने चपरासी को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंदर से बदबू आ रही थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जहां पुलिस की मौजूदगी में मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया। इसके बाद कार्यालय के अधिकारी सहित पुलिस अंदर गई। जहां कार्यालय में प्रवेश के अंदर का जो गेट है, उसमें भी अंदर से ही ताला पड़ा है। चपरासी का शव अंदर चारपाई पर पड़ा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)