भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह:बांका में 15 नवंबर को होगा कार्यक्रम,घर-घर पहुंच रहे कार्यकर्ता

Nov 12, 2026 - 13:12
0
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह:बांका में 15 नवंबर को होगा कार्यक्रम,घर-घर पहुंच रहे कार्यकर्ता
चित्रकूट में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर दीनदयाल शोध संस्थान की ओर से 15 नवंबर को सतना जिले के मझगवां जनपद के जनजातीय बाहुल्य ग्राम बांका में भव्य आयोजन किया जाएगा। जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत होने वाले कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ मानस पाठ, विशाल भंडारा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। तैयारियों को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां में बैठक हुई। इसमें डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन सहित संस्थान के पदाधिकारी और गणमान्यजन शामिल हुए। अभय महाजन ने कहा कि जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके प्रति सम्मान का भाव विकसित करने के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। आयोजन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा के कैलेंडर और जीवन परिचय पुस्तिका वितरित कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User