झांसी में लगे आतिशबाजी के बाजार:तीन दिन के लिए 80 हजार रुपए किराए पर उठी एक दुकान
झांसी में आतिशबाजी का बाजार सज गया है। लेकिन इस बार पटाखे खरीदने के लिए लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। इसकी वजह क्राफ्ट मेला मैदान में आतिशबाजी बाजार का ठेका 23 लाख रुपए तक पहुंचना है। वहीं, दुकानें लगाने के लिए दुकानदारों को भी मोटी रकम चुकानी पड़ी है। ऐसे में दुकानदार भी मान रहे हैं कि ठेके और दुकानों का बढ़ा हुआ खर्च सीधे ग्राहकों पर पड़ेगा। क्राफ्ट मेला मैदान में 80 से ज्यादा दुकानें लगाई गई हैं। इन दुकानों का किराया 50 हजार से लेकर 80 हजार रुपए तक रखा गया है। दुकानदारों का कहना है कि इतनी महंगी दुकानें और ठेके की बड़ी रकम वसूलने के लिए उन्हें आतिशबाजी के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं। इसका असर बाजार में पटाखे खरीदने पहुंचने वाले लोगों की जेब पर दिखाई देगा। यानी इस बार दीपावली पर आतिशबाजी का शौक पहले के मुकाबले महंगा पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)