झांसी में सड़क हादसे में टीचर की मौत:स्कूल जाते समय गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी, घर में मातम छाया
झांसी में सड़क हादसे में प्राइवेट स्कूल के टीचर की मौत हो गई। वह बुधवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। परिजन उनको मऊरानीपुर सीएचसी ले गए। जहां से युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा मऊरानीपुर के स्यावरी गांव के पास हुआ है। घर से निकलने के कुछ देर बाद आई बुरी खबर मृतक का नाम मनोज कुमार वर्मा (38) पुत्र धनीराम वर्मा था। वह मऊरानीपुर में गुरसराय रोड पर पॉवर हाउस के पास रहता था। उसकी एक बेटी अंजली (21) और एक बेटा त्रिलोक (19) हैं। उसके पिता मनोज सिपाही पद से रिटायर्ड हैं। पिता ने बताया- मेरा बेटा मनोज स्यावरी गांव में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। रोजाना की तरह आज सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। जब वह कोटरा नहर और शीतला माता मंदिर के बीच में पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटा बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर हम लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आसपास के लोग उसे लेकर मऊरानीपुर सीएचसी निकल चुके थे। तब हम लोग सीएचसी पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने बेटे को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)