अयोध्या में अदा शर्मा ने मराठी में गाया राम भजन:रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, सरयू तट के पास विकसित होगी आधुनिक आवासीय कॉलोनी
रामनगरी अयोध्या में अब सरयू तट के पास आधुनिक आवासीय परियोजना विकसित होगी। बुधवार को ‘द बेस्ट ऑफ अयोध्या’ रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा पहुंचीं। उन्होंने मराठी भाषा में राम भजन सुनाया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। यह परियोजना सरयू तट और हाईवे के नजदीक विकसित की जाएगी। इसके जरिए अयोध्या में घर बनाने का सपना देखने वाले लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किफायती आवास उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। परियोजना को शहर में बढ़ती आवासीय जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। संतों और विधायकों ने किया भूमि पूजन कार्यक्रम में अयोध्या रंगमहल पीठाधीश्वर रामशरण दास महाराज, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान सहित कई संत-महंत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने परियोजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताई और इसके निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं। अदा शर्मा ने की रामनगरी की सराहना अभिनेत्री अदा शर्मा ने अयोध्या के आध्यात्मिक वातावरण और शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने मराठी में राम भजन गाकर रामभक्ति का संदेश दिया। वहीं, संतों ने परियोजना के एमडी मुन्नू चौहान को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पहले चरण के निर्माण को लेकर उत्सुकता जताई। भूमि पूजन के साथ ही परियोजना के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)