दो दिन बाद भी आगरा का स्टूडेंट लापता:ऋषिकेश में नहाते समय गंगा में डूबा, दो बजे फोन कर बताया था कि नहाने जा रहा हूं

Nov 20, 2026 - 18:18
0
दो दिन बाद भी आगरा का स्टूडेंट लापता:ऋषिकेश में नहाते समय गंगा में डूबा, दो बजे फोन कर बताया था कि नहाने जा रहा हूं
आगरा का छात्र ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया। छात्र स्कूल के 32 अन्य विद्यार्थियों और पांच शिक्षकों के साथ भ्रमण पर आया था। छात्र घाट पर अपने साथियों के साथ नहा रहा था। घटना के दो दिन बाद भी लापता छात्र का कोई पता नहीं लग सका है। वहीं, छात्र की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। अंश दो भाई बहन में बड़ा था। बेटे की याद में मां सुध बुध खो बैठी है। साथियों के साथ घाट पर नहा रहा था छात्र आगरा के रोहता के रहने वाले राकेश परमान का 15 साल का बेटा अंश परमार जेडीएन इंटरनेशनल स्कूल में 10 क्लास में पढ़ता है। वो 18 नवंबर को स्कूल के टूर पर ऋषिकेश गया था। 19 नवंबर को अंश दोस्तों के साथ ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास गंगा में नहा रहा था। तभी वह नदी के तेज बहाव में बह गया। जल पुलिस ने बचाने का किया प्रयास अंश के बहने पर साथ मौजूद छात्रों ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर मौके पर मौजूद जल पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा का बहाव तेज होने के कारण छात्र पानी में आगे बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और डीप डाइवर्स ने नदी में तलाश शुरू की। शुक्रवार को टीम अंश की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मां का रो-रो कर बुरा हाल अंश के पिता सरकारी टीचर हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटे के लापता होने की सूचना पर वो गुरुवार शाम को ही ऋषिकेश के लिए निकल गए। घर पर मां रजनी का रो-रो कर बुरा हाल है। मां ने बताया कि गुरुवार दोपहर दो बजे बेटे का फोन आया था। उसने बताया कि वो लक्ष्मण झूला पर है। गंगा जी में नहाने जा रहे हैं। इसके बाद उससे कोई बात नहीं हुई। शाम करीब 5 बजे टीचर का फोन आया कि अंश गंगा में डूब गया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल मैनेजमेंट की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। हादसे के बाद शिक्षक और मैनेजर सब वापस आ गए हैं। स्कूल की ओर से वहां पर कोई भी नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User