मिलावटी तेल के सेवन से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
झारखंड के पलामू जिले में कथित रूप से मिलावटी खाद्य तेल के सेवन से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला का रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं।