जनगणना-2027: आज से शुरू हुई स्वगणना:30 नवंबर तक घर बैठे भरें परिवार का ब्योरा, आयुक्त ने की अपील; एमएलसी और शहर विधायक ने भी भरा फॉर्म
जनगणना-2027 के तहत सोमवार से स्वगणना अभियान शुरू हो गया। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार का विवरण दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर स्वगणना कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। एसई-आईडी रखना होगा सुरक्षित स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिकों को एक एसई-आईडी मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। बाद में जब प्रगणक घर पहुंचेंगे तो उन्हें यह आईडी उपलब्ध करानी होगी, ताकि आगे की जनगणना प्रक्रिया पूरी की जा सके। जनगणना के आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और दूसरी विकास योजनाओं के नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आयुक्त ने की मंडल के लोगों से अपील मंडलायुक्त ओपी आर्य ने नागरिकों से अपील की कि वे सही और तथ्यात्मक जानकारी दर्ज कराएं। उन्होंने युवाओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से भी स्वगणना के प्रति जागरूकता फैलाने को कहा। साथ ही तकनीकी जानकारी के अभाव में ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाने वाले परिवारों की मदद करने की अपील की। जनप्रतिनिधियों ने भी भरा स्वगणना फॉर्म अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने स्वयं स्वगणना फॉर्म भरा। वहीं शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा की स्वगणना की प्रक्रिया एसडीएम नारायण सिंह और फील्ड ट्रेनर नगेंद्र गुप्ता ने पूरी कराई। जनप्रतिनिधियों ने लोगों को भी इस राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)