देवरिया में निकाह में नमाज पढ़ने की बात पर मारपीट:दावत में चले लाठी-डंडे, 5 दिन बाद सामने आया वीडियो, 9 पर FIR

Nov 16, 2026 - 20:25
0
देवरिया में निकाह में नमाज पढ़ने की बात पर मारपीट:दावत में चले लाठी-डंडे, 5 दिन बाद सामने आया वीडियो, 9 पर FIR
देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में निकाह की दावत के दौरान नमाज पढ़ने की बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के पांच दिन बाद सोमवार शाम करीब पांच बजे इसका वीडियो सामने आया। इसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चलाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दावत में नमाज की बात पर हुआ विवाद अकुबा गांव के रहने वाले सलीम अंसारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 नवंबर की शाम करीब 7:45 बजे वह अपने बेटे इस्तखार अंसारी और परिवार के अन्य लोगों के साथ तेलियां कला गांव में इकबाल की नातिन के निकाह की दावत में गए थे। सलीम के मुताबिक, वहां नमाज पढ़ने की बात पर नसरुद्दीन उर्फ मंटू, इम्तियाज, शाहिद, महताब, सनी, आशिक अंसारी, छोटू साहनी, योगेश साहनी और साबिर ने उनके बेटे इस्तखार से गाली-गलौज की। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों से भी मारपीट का आरोप शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने इस्तखार पर लाठी-डंडों, मुक्कों और थप्पड़ों से हमला कर दिया। सलीम और गांव के अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि कई लोगों के सिर और शरीर पर चोटें आईं। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज सलीम की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के पांच दिन बाद सोमवार को मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई भी की है। क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User