जनगणना की स्व-गणना 16 नवंबर से शुरू होगी:बलरामपुर में नागरिक 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी; 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
बलरामपुर- आगामी जनगणना को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना को लेकर आमजन को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित समय के भीतर स्व-गणना की प्रक्रिया में भाग लेकर इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जनगणना के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान नागरिक स्वयं अपनी और अपने परिवार की आवश्यक जानकारी निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे।
जनगणना की प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लोगों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्व-गणना के माध्यम से नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इससे निर्धारित प्रक्रिया में लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की जा रही है कि स्व-गणना की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए समय से अपनी जानकारी दर्ज करें। साथ ही परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र परिवार जनगणना की प्रक्रिया से छूटने न पाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)