पीलीभीत में आज अखबार नहीं, पढ़िए कल की बड़ी खबरें:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 4 घायल, 2 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत
पीलीभीत के बीसलपुर में रविवार शाम करीब चार बजे 12 पत्थर चौराहे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे में महिला नेमवती का दाहिना पैर ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गया। उनके दूसरे पैर में भी गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें दीपावली पर घर लौट रहे युवक की मौत पीलीभीत में दीपावली मनाने घर लौट रहे दो भाइयों की बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में 28 साल के दिनेश मौर्य की मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई विनय कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों रुद्रपुर से अपने गांव लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत पीलीभीत के खटीमा और मझोला के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार रात करीब 8:20 बजे ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बनगवां गांव के रहने वाले थे। हादसा गेट संख्या 14/15 के पास हुआ। घटना के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)