मेंहदावल उप निबंधक कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होगा:2 करोड़ रुपए से बना भवन 15 नवंबर के बाद शुरू होगा
संतकबीरनगर के मेंहदावल तहसील क्षेत्र में उप निबंधक कार्यालय जल्द नए भवन में शिफ्ट होगा। करीब दो करोड़ रुपए की लागत से बना भवन 15 नवंबर के बाद शुरू करने की तैयारी है। इससे जमीन की रजिस्ट्री और बैनामे के काम एक ही परिसर में होंगे। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के भूमि की खरीद-फरोख्त और बैनामा कराने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। वर्षों से किराए के भवन में संचालित हो रहे मेंहदावल उप निबंधक कार्यालय को अब अपना भवन मिलने जा रहा है। मेंहदावल- बखिरा मार्ग पर तुलसीपुर मोहल्ले के समीप करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नया हाईटेक कार्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन में रंगाई-पुताई सहित अंतिम तैयारियां चल रही हैं। विभाग की तैयारी है कि 15 नवंबर के बाद नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाए। इसके साथ ही किराए के भवन से कार्यालय का संचालन बंद होकर अपने नए परिसर से शुरू हो जाएगा।
मेंहदावल का उप निबंधक कार्यालय लंबे समय से डाक बंगले के समीप एक किराए के भवन में संचालित हो रहा था। इसी भवन से क्षेत्र के लोगों की जमीन की रजिस्ट्री, बैनामा और अन्य निबंधन संबंधी कार्य निपटाए जाते थे।एक ही छत के नीचे मिलेगी रजिस्ट्री कार्यों की सुविधा मेंहदावल का उप निबंधक कार्यालय नए भवन में कार्यालय शिफ्ट होने से अब जमीन की रजिस्ट्री और बैनामे से जुड़े कार्यों के संचालन में सहूलियत मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन में कार्यालय के सभी कार्य एक ही परिसर में संपन्न होंगे। 15 नवंबर के बाद शुरू होगा नया भवन : उपनिबंधक सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के तुलसीपुर मोहल्ले के समीप नया उप निबंधक कार्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है। 15 नवंबर के बाद इसी माह कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)