कैबिनेट मंत्री कौशांबी के कड़ा धाम पहुंचे:परिवार के साथ मां शीतला के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की
कौशाम्बी उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय बुधवार की दोपहर लगभग 1 बजे कौशाम्बी के कड़ा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ मां शीतला के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के कड़ा धाम पहुंचने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। मंत्री ने परिवार के साथ मां शीतला का दर्शन-पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कड़ा धाम से रवाना हो गए। उनके दौरे के दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। हालांकि दर्शन पूजन के दौरान उन्होंने मीडिया से कोई विशेष वार्ता नही की। वह तकरीबन 1 घंटे तक कड़ाधाम मंदिर में रहे। इस दौरान उन्होंने प्रसाद चढ़ाने के बाद खुद प्रसाद बेच रहे दुकानदार से प्रसाद का पैसा पूछ कर अपने जेब से रूपये दिये। इस दौरान SDM सिराथू सहित कड़ा धाम थाना की पुलिस फोर्स तैनात रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)